Pregnancy ke dauraan Iron aur Calcium kaise ley

09 Jun, 2025

Pregnancy के दौरान Iron और Calcium कैसे लें? जानिए डॉक्टर की सलाह

Iron और Calcium दोनों ही आवश्यक nutrients हैं, जिनकी हमारे शरीर को रोज़ाना आवश्यकता होती है। ये शरीर की कई महत्वपूर्ण क्रियाओं में अहम भूमिका निभाते हैं, और इनमें से किसी की भी कमी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पर प्रेगनेंसी के दौरान Iron और Calcium जैसे nutrients की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। क्यूंकि प्रेगनेंसी के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी विशेष पोषण की आवश्यकता होती है: जिसमे कैल्शियम और आयरन बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

अब सवाल यह उठता है कि आखिर Iron और Calcium हमारे शरीर के लिए ऐसा क्या करते हैं? और डॉक्टर की सलाह के अनुसार गर्भावस्था के दौरान आयरन और कैल्शियम कैसे लें। इस दौरान आयरन और कैल्शियम युक्त डाइट लेना और उसकी कमी को पहचानकर समय रहते पूरा करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए आप Acharya Manish Ji की वीडियो देख सकते हैं, जहाँ वे प्राकृतिक तरीकों से समाधान बताते हैं। साथ ही, Shuddhi HIIMS जैसी जगह पर विज़िट करके आप विशेषज्ञों से सही सलाह प्राप्त कर सकते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान इन पोषक तत्वों को संतुलित तरीके से कैसे शामिल करें।

 

प्रेगनेंसी में Iron क्यों जरूरी है?

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में खून की requirement एक normal person के comparison में बढ़ जाती है क्योंकि बच्चे के विकास के लिए ज्यादा oxygen और पोषण की जरूरत होती है। Iron during pregnancy खून (हीमोग्लोबिन) बनाने में मदद करता है।

 

यदि शरीर में Iron की  कमी हो जाये तो क्या हो सकता है:

 

  • एनीमिया (Anemia): प्रेगनेंसी में Iron की कमी से खून की कमी हो जाती है, जिससे मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर पड़ता है।
  • कमजोरी और थकावट: शरीर में Iron की कमी से एनर्जी कम हो जाती है, जिससे हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है।
  • बच्चे का कम वजन: मां के शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी से बच्चे का वजन जन्म के समय सामान्य से कम हो सकता है।

ये सभी समस्याएं खतरनाक हो सकती है, इसीलिए आयरन प्रेगनेंसी क दौरान बहुत ज़रूरी है। 

 

प्रेगनेंसी में Calcium क्यों जरूरी है?

 

Calcium शिशु की हड्डियों, दांतों, मांसपेशियों और हृदय के सही विकास के लिए बहुत जरूरी है। अगर मां को पर्याप्त Calcium नहीं मिलता, तो गर्भ में पल रहा बचा माँ की हड्डियों से Calcium खींचने लगता है और माँ की हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती है।

 

यदि शरीर में Calcium की  कमी हो जाये तो क्या हो सकता है:

 

  • मां की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं: प्रेगनेंसी में अगर कैल्शियम की कमी हो तो बच्चा मां की हड्डियों से कैल्शियम लेना शुरू कर देता है।
  • दांत कमजोर हो जाते हैं: कैल्शियम की कमी से मां के दांतों की मजबूती कम हो जाती है, जिससे उनमें सड़न और गिरने की समस्या हो सकती है।
  • भविष्य में Osteoporosis और जोड़ों का दर्द: हड्डियों में लगातार कैल्शियम की कमी से भविष्य में osteoporosis, osteopenia, और जोड़ों में दर्द की संभावना बढ़ जाती है।

 

Iron और Calcium कब से लेना शुरू करें?

 

डॉक्टर्स के अनुसार:

  • तीसरे महीने (First Trimester के बाद) से Iron और Calcium की गोलियां लेना शुरू करें।
  • चौथे महीने से लेकर डिलीवरी तक, और डिलीवरी के बाद कम से कम 6 महीने तक Iron और Calcium को लेना ज़रूरी होता है।

अब सवाल यह उठता है कि Pregnancy में Iron कब लेना चाहिए और Pregnancy में Calcium कैसे लें। आइए डॉक्टर की सलाह के अनुसार समझते हैं।

 

प्रेगनेंसी में आयरन कैल्शियम कैसे लेना चाहिए?

 

Iron और Calcium लेने का सही तरीका क्या है :

  • Iron की गोली खाली पेट न लें। क्यूंकि खाली पेट लेने से आपको acidity, पेट में जलन और उल्टी जैसी प्रॉब्लम कई बार देखने में मिल सकती है।
  • इसका सही तरीका है की इसे भोजन के 1 घंटे बाद लें।
  • विटामिन C (जैसे नींबू पानी, संतरे का रस) के साथ लेने पर आयरन अच्छे से शरीर में absorb होता है। इससे आपको और भी benefit मिलता है।
  • Iron और Calcium को इस तरह ले: एक सुबह और दूसरी रात को क्यूंकि ये दोनों साथ में नहीं ले जाती।
  • Iron और Calcium कभी भी चाय कॉफ़ी या दूध के साथ न ले क्यूंकि इनके साथ लेने से इनका absorption-rate आपके शरीर में कम हो जाता है।

डॉक्टर की सलाह कब ले 

 

अगर Iron टैबलेट लेने के कारण आपको कब्ज हो रही है, जी घबराता है, पेट में जलन, पेट में दर्द या ऐसी कोई प्रॉब्लम्स होती है तो अपने डॉक्टर्स को जरूर बताएं और उनकी सलाह ले। इसके अलावा आपकी डाइट में Iron और Calcium से rich खाना होना चाहिए।

डाइट में Iron और Calcium-Rich Food कैसे शामिल करें?

 

Iron के स्रोत:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी)

  • अनार, चुकंदर, गुड़

  • चना, मसूर दाल

Calcium के स्रोत:

  • दूध, दही, पनीर

  • तिल, सफेद मूंगफली

  • हरी सब्जियां जैसे बथुआ, ब्रोकली

Read More Info: Ayurvedic Garbha Sanskar: A Complete Guide to a Healthy Pregnancy

निष्कर्ष 

 

गर्भावस्था के दौरान आयरन और कैल्शियम कैसे लें; यह जानना मां और शिशु दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। सही समय पर, सही तरीके से इन को लेना और साथ में Iron-Calcium रिच Diet भी गर्भावस्था में शामिल कर सकते है। और साथ में डॉक्टर की सलाह जरूर लें और अपनी डाइट व सप्लिमेंट्स पर ध्यान दें। अधिक जानकारी या व्यक्तिगत सलाह के लिए अपने नजदीकी Shuddhi HIIMS में संपर्क करें। 

FAQs 

 

1.प्रेगनेंसी में Iron और Calcium कब से लेना चाहिए?
तीसरे महीने के बाद से शुरू करें और डिलीवरी के बाद 6 महीने तक लें।

2.क्या Iron और Calcium साथ में ले सकते हैं?
इन्हें अलग-अलग समय पर लेना चाहिए। एक सुबह और एक रत को।

3.Iron की गोली किस समय लेनी चाहिए?
भोजन के एक घंटे बाद और विटामिन C के साथ लें।

4.Calcium के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
चाय, कॉफी या दूध के साथ न लें, absorb कम हो जाता है।

5.डाइट से Iron और Calcium कैसे लें?
हरी सब्जियां, अनार, दूध, दही, तिल और चुकंदर को शामिल करें।

Tags

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *